Mahilao ka Vajrasana kyu karna chahiye: महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए कुछ योगासनों को रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। वज्रासन, तितली आसन, सेतुबंधासन और पश्चिमोत्तासन समेत कई ऐसे आसन हैं, जो महिलाओं को फायदा पहुंचाते हैं और पीरियड्स, स्ट्रेस, हार्मोनल इंबैलेंस और इनडाइजेशन जैसी दिक्कतों को दूर करते हैं। वज्रासन यानी डायमंड पोज डाइजेशन सुधारने और पेट की चर्बी कम करने समेत कई चीजों में फायदेमंद है। क्या आप जानती हैं कि महिलाएं अगर रोजाना खाने के बाद 5 मिनट वज्रासन करेंगी, तो क्या होगा? इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं।
महिलाओं को खाना खाने के बाद रोजाना 5 मिनट वज्रासन क्यों करना चाहिए?
- खाने के बाद रोजाना 5 मिनट वज्रासन करने से डाइजेशन मजबूत होगा और खाना अच्छे से पचेगा।
- ऐसा करने से पेट में बनने वाली गैस, अपच और ब्लोटिंग दूर होगी।
- यह पेट में गैस को भी नहीं फंसने देता है और गैस को बाहर निकालता है।
- यह आसन बेली फैट को अंदर करता है। इस आसन को करने से पेट और जांघों की चर्बी कम होती है।
- यह आसन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और फैट बर्निंग को तेज बनाता है।
- महिलाओं की पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में भी वज्रासन फायदेमंद है।
- यह अनियमित पीरियड्स, क्रैम्प्स और हार्मोनल इंबैलेंस को दूर करता है।
- इससे यूट्रस में ब्लड फ्लो में सुधार होता है और पीरियड्स रेगुलर होते हैं।
- यह आसन पीसीओएस और पीसीओडी में भी फायदेमंद है। इससे रिप्रोडक्टिव हेल्थ में सुधार होता है।
- रोजाना 5 मिनट इसे करने से महिलाओं को स्ट्रेस, मूड स्विंग्स और थकान दूर होती है। इससे मन शांत होता है।
- यह आसन प्रेग्नेंसी के बाद रिकवरी में भी मदद करता है। हालांकि, तब आपको इसे डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।
- यह घुटनों को मजबूती देता है और पीठ दर्द दूर करता है।